धार्मिक पर्यटन से सरकार को 134543 करोड़ की कमाई

पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 2022 में भारत में धार्मिक पर्यटन से सरकार को 1,34,543 करोड़ रुपए की आय हुई है। 2021 में 65070 करोड रुपए की आय हुई थी। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 2022 में पर्यटकों की संख्या 143.3 लाख करोड़ तथा 66.40 करोड़ विदेशी पर्यटक भारत आए।  कोरोना महामारी के बाद से भारत का पर्यटन उद्योग बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

पर्यटन विभाग तीर्थ स्थलों के विकास पर बड़े पैमाने पर काम कर रहा है।  इसके लिए सरकार ने 1586.10 करोड़ रुपए की 45 विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।  धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग लगातार काम कर रहा है।

2 महीने में 16000 करोड़ के फोन विदेशों में निर्यात

पिछले दो माह में भारत से करीब 16000 करोड़ रुपए के मोबाइल फोन विदेशों में निर्यात किए गए हैं। सैमसंग और एप्पल के मोबाइल फोन निर्यात किए जा रहे हैं। निर्यात में इन दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी 90 फ़ीसदी की है।

भारत में निर्मित फोन अब विदेशों में निर्यात किए जा रहे हैं।  इंडिया सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2022 से  फरवरी 2023 तक स्मार्टफोन का निर्यात दोगुना हो चुका है। भारत में बने स्मार्टफोन लगातार विदेशों में भेजे जा रहे हैं।  पिछले वर्ष की तुलना में इस साल दुगना निर्यात संभावित है।

Leave a Comment