अप्रैल माह में चार नई Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: अप्रैल से देश के अलग-अलग हिस्‍सों से चार नई वंदेभारत एक्‍सप्रेस का संचालन शुरू होगा। यह पहला मौका होगा, जब एक माह के अंदर 4 नई वंदेभारत एक्‍सप्रेस का संचालन होगा। भारतीय रेलवे ने चारों ट्रेनों को चलाने की तैयारी पूरी कर ली है, इसमें से दो के रूट भी फाइनल हो चुके हैं, और दो के होने हैं। इन चारों ट्रेनों को प्रधानमंत्री मोदी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। इनका संचालन शुरू होने के बाद वंदेभारत एक्‍सप्रेस की कुल संख्‍या 14 होगी। भारतीय रेलवे के अनुसार चार वंदेभारत एक्‍सप्रेस चलने को तैयार हैं। चारों वंदेभारत अगले माह से चलेगी। ये ट्रेन देश के अलग अलग हिस्‍सों से चलाई जाएगी। इसमें दो ट्रेन मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान चलेंगी। इनके रूट और शेड्यूल भी तय हो चुके हैं। वहीं, बाकी दो ट्रेनों का रूट तय होना है। रेलवे के अनुसार एक ट्रेन को रानीकमलापति स्‍टेशन से नई दिल्‍ली के बीच चलाया जाएगा। वहीं, दूसरी ट्रेन को अजमेर से नई दिल्‍ली के बीच चलाया जाएगा। मध्यप्रदेश में वंदेभारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.55 बजे चलकर आगरा स्टेशन सुबह 11.40 मिनट पर पहुंचेगी और 11.45 बजे चलकर नई दिल्ली स्टेशन दोपहर 1.45 पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में नई दिल्ली स्टेशन से दोपहर 2.45 बजे चलेगी। आगरा स्टेशन शाम 4.45 बजे पहुंचकर 4.40 बजे चल देगी। रानी कमलापति स्टेशन रात 10.35 बजे पहुंच जाएगी।

वहीं राजस्थान की वंदेभारत एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और 7.55 पर जयपुर पहुंचेगी। यहां से 8बजे चलकर 9.41 बजे अलवर पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 9.43 बजे चल देगी। 10.50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। 11.25 बजे गुड़गांव और 12.15 बजे दिल्‍ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में दिल्‍ली से शाम 6.10 बजे रवाना होगी। 6.52 बजे गुड़गांव पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद यहां से रवाना होगी और 7.35 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसके बाद 8.25 बजे अलवर पहुंचकर दो मिनट बाद रवाना होगी। 10.20 बजे जयपुर और रात 12.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।

Leave a Comment