Share Market Today: शेयर बाजार की ‎गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 480 अंक टूटा, निफ्टी 17000 के नीचे

Share Market Today। वै‎श्विक बाजार से ‎मिले कमजोर संकेतों की वजह से सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 521.87 अंक की गिरावट के साथ 57,468.03 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं निफ्टी 157.65 अंक की गिरावट को साथ 16,945.55 के स्तर पर दिख रहा है। प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल कमजोर नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स 166.59 अंक की गिरावट के साथ 57,773.52 के स्तर पर दिख रहा है।

वहीं निफ्टी 33.45 अंक की कमजोरी के साथ 17,066.60 के स्तर पर दिख रहा है। बिसलेरी को खरीदने की डील खत्म होने की खबर के बाद से टाटा कंज्यूमर के शेयर फोकस में है। वहीं आरवीएनएल और ग्लेनमार्क फोकस में दिख रहे है। ए‎शियाई बाजारों में कामकाज सुस्त है। एसजीएक्स ‎‎निफटी में 70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निक्केई करीब 0.74 फीसदी कमजोरी के साथ 27130.99 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.50 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।

वहीं ताइवान का बाजार 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 15420.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.38 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 19249.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोस्पी में 0.22 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 3262.41 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं अमेरिका में क्रेडिट सुईस संकट सुलझने से डाओ फ्यूचर्स में 200 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है।

Leave a Comment