Vahan Bema कराते समय रखें जरूरी चीजों का ध्यान, वरना क्लेम में आ सकती है ‎‎‎दिक्कत

Vahan Bema अपने वाहन की बीमा पा‎लिसी खरीदने से पहले अपनी जरूरत की सभी चीजों की जांच करना जरूरी है, ‎जिससे बीमा क्लेम लेते समय आपको कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। नया व्हीकल खरीदते ही आपको उसका बीमा करवाना चाहिए. वहीं बीमा पुराना हो जाने पर उसका नवीनीकरण कराना होता है। बीमा के ‎लिए वर्तमान में कई कंपनियां मौजूद हैं। हालांकि इन कंपनियों की बीमा पॉलिसी पर शर्तें अलग हो सकती है। कई बार बीमा क्लेम करते समय कंपनियां कुछ ऐसे पेंच उलझा देती है जिससे ग्राहकों को उसका फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में बीमा पॉलिसी लेते समय आपको उसमें अपने वाहन के लिए जरूरी सभी चीजों की जांच कर लेनी चाहिए। पॉलिसी के नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। वहीं हर बार पॉलिसी को रिन्यू कराने से पहले मौजूदा बीमा कंपनी के बीमा कवर को बाकी से तुलना कर सकते हैं। इससे आपको कम पैसों में अच्छी पॉलिसी मिल सकती है।

‎बीमा के लिए कंपनी फाइनल करने से पहले आपको उसका सीएसआर यानी क्लेम सेटलमेंट रेश्यो जरूर देखना चाहिए। यह वह रेश्यो होता है जो आपको बताता है कि उस कंपनी ने पिछले एक साल में कितने बीमा क्लेम सुलझाए हैं। जो कंपनी एक साल में सबसे ज्यादा मामलों का ‎निपटारा करती है उसका चुनाव करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे बीमा क्लेम करने पर उसके अप्रूवल की संभावना काफी बढ़ जाएगी। इसके अलावा आपको पॉलिसी रिन्यू कराते समय हमेशा सही जानकारी देनी चाहिए। इससे आपको क्लेम के समय कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Leave a Comment