FD पर 9 Percent से ज्यादा Interest दे रहे 3 Bank

FD Interest: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले साल मई के बाद से  रेपो रेट में 2.5 प्र‎तिशत बढ़ाई है। इसके बाद से ज्यादातर बैंक लगातार अपने फिक्स्ड डिपॉजिट्स (एफडी)  के ब्याज दर में बढ़ोतरी कर रहे हैं। कुछ बैंक मौजूदा समय में चुनिंदा अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 9 फीसदी से ज्यादा का ब्याज दे रहे हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 15 फरवरी 2023 को ब्याज दर में बदलाव ‎किया है। बैंक 1001 दिन के डिपॉजिट पर अधिकतम 9.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक यह ब्याज सीनियर सिटीजन्स को दे रहा है। वहीं आम लोगों को इतनी अवधि के डिपॉजिट पर 9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 181-201 दिन और 501 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर आम लोगों को 8.75 फीसदी और सीनियर सिटीजन्स को 9.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 27 फरवरी 2023 को 2 करोड़ रुपए से कम के फिक्स्ड पॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। उत्कर्ष बैंक 700 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन्स को 9 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं आम लोगों को इतने दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 8.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 24 मार्च 2023 को 2 करोड़ रुपए से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर ब्याज दर बढ़ाए हैं। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की 1000 दिन वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में सीनियर सिटीजन्स को 9.01 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं सामान्य ग्राहकों को 8.41 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।

Leave a Comment