IPL Records: आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का किसने मारा

IPL Records: आईपीएल के 16 वें सत्र से एक बार फिर क्रिकेट प्रशंसकों को आक्रामक खेल देखने का अवसर मिलेगा। आईपीएल में दुनिया भर के क्रिकेटर खेलते हैं और इसके अब तक के इतिहास में बल्लेबाजों ने कई बड़े शॉट खेले हैं। इसमें अब तक सबसे लंबे छक्के का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल के नाम है।

उन्होंने यह उपलब्धि आईपीएल के पहले सत्र में हासिल की थी। मोर्कल ने आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।

16 साल बाद भी आईपीएल के इतिहास में कोई और खिलाड़ी उनसे लंबा छक्का नहीं लगा पाया। वहीं आईपीएल में लगे सबसे लंबे छक्के लगाने में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार का नाम है। उन्होंने 2013 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 124 मीटर का छक्का लगाया था। 41 वर्षीय मोर्कल को आईपीएल का अच्छा अनुभव रहा है। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने आईपीएल में खेले गए 91 मैचों में 24.35 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 974 रन बनाए हैं। अब देखना है कि उनका सबसे लंबे छक्के का रिकार्ड इस सत्र में टूटता है या नहीं।

Leave a Comment