IPL Records: आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वालों में रोहित भी शामिल

IPL Records: आईपीएल टीम मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं और उनकी टीम ने पांच बार खिबाब जीता है। इसके अलावा उन्होंने इस लीग में काफी रन भी बनाये हैं। इसके बाद भी रोहित के नाम नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे वह याद नहीं रखना चाहेंगे। रोहित और मनदीप सिंह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट (गोल्डन डक) हुए हैं। इस सूची में हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल, पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी भी हैं।

रोहित शर्मा

इस सूची में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं। रोहित 2008 से 2022 तक मनदीप सिंह के साथ सयुंक्त रूप से 14 बार शू्न्य पर आउट हुए हैं। रोहित ने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेला है। अभी वह मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने टीम को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। रोहित ने अभी तक 227 आईपीएल में मैच खेले हैं।

मनदीप सिंह

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 14 बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी मनदीप सिंह भी हैं। मनदीप ने आईपीएल में कुल 108 मैच खेले हैं। वह आईपीएल में 2010 से 2022 तक शून्य पर आउट हुए। मनदीप ने दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए खेला है। 2022 में वह दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे।

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने आईपीएल में 2008 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेले। वह 13 बार आईपीएल में शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने 163 आईपीएल मैच खेले हैं। वह मुंबई और चेन्नई की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

पीयूष चावला

वहीं पीयूष चावला का नाम भी इस सूची में आता है। चावला ने 2008 से 2021 तक आईपीएल में 165 मैच खेले हैं। इस दौरान वह 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं। पीयूष चावला चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

पार्थिव पटेल

शून्य पर आउट होने वाली सूची में पार्थिव पटेल भी शामिल हैं। वह आईपीएल में 13 बार शून्य पर आउट आउट हुए हैं।पार्थिव पटेल ने 2008 से 2019 तक आईपीएल खेला। इस दौरान वह चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले।
गिरजा/ईएमएस 29 मार्च 2023

Leave a Comment